Thursday, March 28, 2019

हनुमान प्रश्नावली


क्या आप जानते हैं कि हनुमान प्रश्नावली के माध्यम से आप किसी भी सवाल का जवाब बिना किसी कुंडली के जान सकते हैं खुद स्वयं अपने आप
इस चक्र के 49 अंकों में उन सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं, जो आपकी समस्या का समाधान कर सकते हैं। अगर आप भी इस चक्र के माध्यम से अपने प्रश्नों का उत्तर जानना चाहते हैं तो इसका उपयोग इस प्रकार करें-
उपयोग विधि
जिसे भी अपने प्रश्नों का उत्तर चाहिए, वे स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें और पांच बार ऊं रां रामाय नम: मंत्र का जाप करने के बाद 11 बार ऊं हनुमते नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद आंखें बंद कर के हनुमानजी का स्मरण करें व अपना प्रश्न मन में दोहराएं। इसके बाद प्रश्नावली चक्र पर कर्सर घुमाते हुए रोक दें। जिस कोष्ठक(खाने) पर कर्सर रुके, उस कोष्ठक में लिखे अंक को देखकर अपने प्रश्न का उत्तर देखें।
हनुमान प्रश्नावली का आप Rangeen print out bhi nikal sakte hain उसके बाद आप अपने सीधे हाथ की पहली उंगली तर्जनी जो कि बस पति की उंगली होती है उस उंगली को आंखें बंद करके हनुमान प्रश्नावली के किसी अंग पर जब रखेंगे वहीं अंक आपके सवाल का जवाब होगा
1. आपका काम जल्दी पूरा हो सकता है।
2. आपके काम में समय लग सकता है। मंगलवार का व्रत करें।
3. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, तो काम शीघ्र पूरा होगा।
4. काम पूरा नहीं के योग अभी नहीं बन रहे हैं।
5. काम शीघ्र हो सकता है, किंतु अन्य व्यक्ति की सहायता लेनी पड़ेगी।
6. कोई व्यक्ति आपके काम में रोड़े अटका रहा है, बजरंग बाण का पाठ करें।
7. आपके काम में किसी स्त्री की सहायता अपेक्षित है।
8. आपका काम बनता नहीं दिख रहा है, कोई अन्य काम करें।
9. कार्यसिद्धि के लिए यात्रा करनी पड़ेगी।
10. मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को चोला चढ़ाएं, तो मनोकामना पूर्ण होगी।
11. आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी हो सकती है। सुंदरकांड का पाठ करें।
12. आपके शत्रु बहुत हैं। कार्य नहीं होने देंगे।
13. पीपल के वृक्ष की पूजा करें। एक माह बाद कार्य सिद्ध हो सकता है।
14. आपको शीघ्र लाभ होता दिख रहा है। मंगलवार को गाय को गुड़-चना खिलाएं।
15. शरीर स्वस्थ रहेगा, चिंताएं दूर होंगी।
16. परिवार में वृद्धि होने के संकेत हैं। माता-पिता की सेवा करें और रामचरितमानस के बाल काण्ड का पाठ करें।
17. कुछ दिन चिंता रहेगी। ऊं हनुमते नम: मंत्र की प्रतिदिन एक माला का जाप करें।
18. हनुमानजी के पूजन एवं दर्शन से मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
19. आपको व्यवसाय द्वारा लाभ संभव है। दक्षिण दिशा में व्यापारिक संबंध बढ़ाएं।
20. ऋण से छुटकारा, धन की प्राप्ति तथा सुख की उपलब्धि शीघ्र हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
21. भगवान श्रीराम की कृपा से धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। श्रीसीताराम के नाम की 5 माला जाप रोज करें।
22. अभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा पर अंत में विजय आपकी होगी।
23. आपके दिन ठीक नहीं है। रोजाना हनुमानजी की पूजान करें। मंगलवार को चोला चढ़ाएं। संकटों से मुक्ति मिलेगी।
24. आपके घर वाले ही विरोध में हैं। उन्हें अनुकूल बनाने के लिए पूर्णिमा का व्रत करें।
25. आपको शीघ्र शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।।
26. हर काम सोच-समझकर करें।
27. स्त्री पक्ष से आपको लाभ हो सकता है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
28. अभी कुछ महीनों तक परेशानी है।
29. अभी आपके काम की सिद्धि में विलंब है।
30. आपके मित्र ही आपको धोखा दे सकते हैं। सोमवार का व्रत करें।
31. संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। भगवान शिव की आराधना करें व शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें।
32. आपके दुश्मन आपको परेशान कर रहे हैं। रोज पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर शिव ताण्डव स्तोत्र का पाठ करें। सोमवार को ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
33. कोई स्त्री आपको धोखा देना चाहती है, सावधान रहें।
34. आपके भाई-बंधु विरोध कर रहे हैं। गुरुवार का व्रत रखें।
35. नौकरी से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। प्रमोशन संभव है, पूर्णिमा का व्रत रख कथा कराएं।
36. आपके लिए यात्रा शुभदायक रहेगी। आपके अच्छे दिन आ गए हैं।
37. पुत्र आपकी चिंता का कारण बन सकता है। रोज राम नाम की 5 माला का जाप करें।
38. आपको अभी कुछ दिन और परेशानी रहेगी। यथाशक्ति दान-पुण्य और कीर्तन करें।
39. आपको राजकार्य और मुकद्मे में सफलता मिल सकती है। श्रीसीताराम का पूजन करने से लाभ मिलेगा।
40. अतिशीघ्र आपको यश प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। हनुमानजी की उपासना करें और रामनाम का जाप करें।
41. आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी हो सकती है।
42. समय अभी अच्छा नहीं है।
43. आपको आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
44. आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।
45. दाम्पत्य सुख मिलेगा।
46. संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है।
47. अभी दुर्भाग्य समाप्त नहीं हुआ है। विदेश यात्रा से अवश्य लाभ होगा।
48. आपका अच्छा समय आने वाला है। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
49. आपका समय बहुत अच्छा आ रहा है। आपकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होगी।

No comments:

Post a Comment

  Rahu as it moves to Capricorn - certain professional roles will be transformed into new role even in 2026, keep some emergeny fund aside, ...